बक्सर, नवम्बर 6 -- पर्वों पर शांति और सुरक्षा की तैयारियां Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष शम्भू भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दीवाली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से चर्चा की गई। सीओ विजय प्रकाश ने शांति, प्रेम और आपसी भाईचारा के साथ दीवाली और छठ पूजा मनाने की अपील की। उन्होंने सभी घाटों पर बैरिकेडिंग करने के साथ नाव के साथ नाविक और गोताखोरों को तैनात करने की बात कही। उन्होंने सभी छठ व्रतियों को गहरे पानी में नहीं जाने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष शम्भू भगत ने कहा इन सभी पर्व पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस की व्यवस्था की गई है। सभी मुख्य बाजारों के अला...