बक्सर, जुलाई 23 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के बारे मोड़ के पास अचानक तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई, लेकिन यहां पर नगर पंचायत कार्यालय द्वारा लगाई गई हाई मास्ट लाइट खराब हो गई। पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज यादव ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से भले ही हाई मास्ट लाइट खराब हो गई है, लेकिन इस हाई मास्ट लाइट ने गुरुवार की शाम में लगभग दर्जन भर लोगों की जान बचा दी है। उन्होंने बताया कि जिस समय बारे मोड़ पर आकाशीय बिजली गिरी थी,उस समय यह हाई मास्ट लाइट जल रहा था। यह भी पढ़ें- Buxar News: चौसा में हाई मास्ट लाइट ने बचाई लोगों की जान बिजली इसी पर गिरी और नीचे नही आई। इस वजह से यहां आसपास मौजूद दर्जनों लोगों की जान बच गई। (चौसा से सुधीर सिन्हा) यह भी पढ़ें- ...