बक्सर, सितम्बर 10 -- Buxar News: चौसा। बिजली कंपनी द्वारा बुधवार को बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। चौसा आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस छापेमारी अभियान में तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि चौसा गोला के रहने वाले दिनेश कुमार वर्मा पर 21042 रुपये, पवनी गांव के रहने वाले राम वचन यादव पर 18766 रुपये और श्रवण कुमार सिंह पर 16863 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: बिजली कंपनी की छापेमारी, पकड़े गए तीन उपभोक्ता यह भी पढ़ें- Gaya News: दो व्यवसाई व एक ग्रामीण घर में पड़ा बिजली विभाग का छापा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...