बक्सर, जुलाई 7 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित चौसा स्टेशन रोड में सोमवार की रात में सवारियों से भरी एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ई रिक्शा पर चालक सहित सवार कुल सात लोगों में पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में तीन महिला सहित एक पांच वर्ष का बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। हहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ई रिक्शा सवार सभी यात्री सोमवार की रात में चौसा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन रोड में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। घायलों में काशीपुर के मुकेश राय, जदपुरवा गांव की सुनीता देवी, तिवाय की मांगरी देव...