Buxar News: चौसा नगर पंचायत में दो दिन से पेयजलापूर्ति ठप
बक्सर, जुलाई 21 -- Buxar News: चौसा। नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह में स्थित पीएचईडी के पानी टंकी में तकनीकी खराबी आने से दो दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है। इस वजह से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस पानी टंकी का स्टार्टर खराब हो गया है। इसकी शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक इसकी मरम्मत नहीं किए जाने से बारे मोड़ के लोगों के सैंकड़ों घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस वजह से घरों में पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की शाम तक इसकी मरम्मत नहीं होने से लोगों को पानी के लिए चापाकल पर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.