बक्सर, जुलाई 12 -- Buxar News: चौगाईं, एक संवाददाता। प्रखंड के चौगाई गांव में श्री श्री 1008 श्री गंगापुत्र जी महाराज जी का रविवार को आगमन हुआ। उनके दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। ​ श्रद्धालुओं ने जयकारें के साथ स्वामी जी का स्वागत किया। जदयू नेता सीताराम सिंह और सरपंच चन्द्रमा चौधरी सहित अन्य लोगों ने स्वामी जी को चादर और पुष्प-माला से सम्मानित किया। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नवंबर महीने में 'चातुर्मास यज्ञ' कराने की योजना पर विचार-विमर्श हुआ।आयोजित होने वाले 'चतुर्मास यज्ञ' की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। भक्तों को संबोधित करते हुए श्री स्वामी जी ने आगामी नवंबर महीने में चौगाई में भव्य चातुर्मास यज्ञ की शुरुआत करने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से ​सोनू सिंह,अभिमन्यु सिंह, टपू सिंह, बिरेन्दर कुमार सिंह, र...