बक्सर, अक्टूबर 13 -- चौगाईं में आभूषण दुकान में चोरी Buxar News: सुराग नहीं मुख्य सड़क के समीप है दुकान, मुरार पुलिस की गश्ती पर सवाल चोरी की सूचना पर देर शाम घटनास्थल पहुंचे प्रभारी एसडीपीओ डुमरांव/चौगाईं, हमारे प्रतिनिधि। बीती रात मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं स्थित एक आभूषण दुकान का ताला व शटर तोड़ अज्ञात चोर आभूषण समेत प़ांच लाख की संपत्ति समेटकर भाग निकले। मंगलवार की सुबह जब आभूषण व्यवसायी दुकान खोलने पहुंचा, तो दुकान की स्थिति देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर मुरार पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मंगलवार की देर शाम प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की बारीकी से छानबीन की। चौगाईं गांव निवासी काशीनाथ प्रसाद सोनार पिछले सात साल से चौगाईं पीएनबी के समीप स्थित आभूषण की दुकान...