बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: पेज-03 के लिए बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के गोलंबर के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सिडिंकेट मोड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। वाहन चेकिंग देखकर बाइक सवार भागने का कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने दोनों को अपने गिरफ्त में लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी शबजान खान के पुत्र समीर खान व तुरहा टोली निवासी शिवशंकर राम के पुत्र अंश राज के रूप में हुई है। जांच के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि यह बाइक चोरी की है। जो पिछले दिनों बिहियां थाना क्षेत्र से चुराया गया था। दोनों बाइक के संबंध में कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इस संबंध में पुलिस ने एसआई राजेंद्र सिंह के ब...