बक्सर, अगस्त 7 -- Buxar News: नावानगर। सोनवर्षा पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामनगर हाता से विगत 27 जुलाई को चोरी हुई बाइक को भोजपुर जिला के हसन बाजार से बरामद कर लिया है। साथ ही चोरी के बाइक को खरीदने वाले रोहित कुमार उर्फ बाल्मीकि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि रामनगर हाता से चोरी गई बाइक को हसन बाजार से बरामद कर लिया गया है। साथ ही बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि 27 जुलाई को रामनगर हाता निवासी नीलम देवी द्वारा बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुए इमादपुर थाना के बिहटा गांव निवासी राजदीप पासी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है , कि बाइक चोर बाइक को हसन बाजार निवासी रोहित कुमार को बेच दिया था। जिसके यहां से बाइक को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ( ना...