बक्सर, अगस्त 28 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के पुराना जीप स्टैंड के समीप स्थित एक कम्प्यूटर दुकान से पुलिस ने चोरी का लैपटॉप बेचने आये एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान बेगुसराय जिला के बछवारा थाना स्थित गंगासागर गांव निवासी नंदन सादा के पुत्र राजा राम सादा के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराना जीप स्टैंड के समीप कम्प्यूटर दुकान पर एक युवक चोरी का लैपटॉप बेचने के लिए आया है। तत्काल पुलिस दुकान के पास पहुंच गई। जहां पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिसबल ने पीठा कर गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: 20 लाख से अधिक की साइबर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार लैपटॉप के बारे में जानकारी मांगी गई। परंतु वह सही से जवाब नहीं दे पाया। पुलिस युवक से पूछताछ कर अन्य जानकारी प्राप्त ...