बक्सर, अक्टूबर 12 -- Buxar News: चौसा। दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के चौसा विधुत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बिजली चोरी को पकड़ने के लिए जांच टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस जांच टीम ने पवनी गांव में एक घर तथा चुन्नी गांव में स्थित तीन घरों सहित चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इस कार्रवाई के बाद पवनी गांव के रामकवल राम के खिलाफ दस हजार रुपए, चुन्नी गांव के जनार्दन सिंह के खिलाफ 26270 रुपये, दिनेश यादव पर 25436 रुपये और राजेश सिंह पर 33616 रुपये का जुर्माना लगाकर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...