Buxar News: चिलहरी में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की मौत:
बक्सर, जुलाई 19 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में रविवार की अहले सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वज्रपात की चपेट में आने से किसान अनिल राय के मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर के समीप रखा भूसे का बड़ा ढेर जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचने पर देखा कि मवेशी मृत पड़ी है और पास में रखा भूसे का ढेर धू-धू कर जल रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के मकानों और अन्य मवेशियों पर भी खतरा मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.