बक्सर, सितम्बर 11 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ---- बढ़ी परेशानी डुमरी-चक्की मुख्य मार्ग पर भी पानी चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित बाइक बंद हो जाती है जिससे पानी में भींगकर रास्ता पार करना पड़ता है चक्की, एक संवाददाता।

जलजमाव की समस्या चक्की-अरक मुख्य मार्ग पर पिछले पांच दिनों से जलजमाव रहने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी इतना अधिक जमा है कि बाइक सवारों के वाहन का साइलेंसर तक पानी में डूब जाता है। इससे कई बार बाइक बंद हो जाती है और सवारों को पानी में भींगकर रास्ता पार करना पड़ता है। जलजमाव के कारण लोगों का चक्की प्रखंड कार्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया है। इसका असर प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। कार्यालय आने-जाने वाले कर्मियों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं,...