बक्सर, जुलाई 13 -- Buxar News: ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात कार्रवाई करते हुए एक मारुति सुजुकी कार से 403 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही कारोबारी शराब लदी कार को योगियां व गरहथा गांव के बीच स्थित पुल के पास छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। बरामद कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से तीन वाहनों में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर कारोबारी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी सूचना मिलते ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान तस्करों ने एक कार छोड़ दी, जबकि दो अन्य वाहन पुलिस को चकमा देकर चक्की क्षेत्र की ओर भाग निकल...