Buxar News: घर से फरार किशोरी दिल्ली से बरामद
बक्सर, अगस्त 19 -- Buxar News: पेज-03 के लिए नावानगर। बासुदेवा थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार एक किशोरी को दिल्ली से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि किशोरी विगत 8 फरवरी को घर से गायब हुई थी। इस संबंध में किशोरी के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया। जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुई कि किशोरी दिल्ली में रह रही है। तत्काल एक टीम तैयार कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। प्राप्त लोकेशन के आधार पर किशोरी को बरामद कर लिया गया। उसे दिल्ली से वापस लाया गया। जिसे बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी दिल्ली में एक किराये के मकान में रह रही थी। ( नावानगर से अरुण सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.