बक्सर, अगस्त 26 -- Buxar News: बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी (अंबेडकर नगर) में घर के सामने से चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर लिया है। पीड़ित ने नगर थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस को दिए आवेदन में सोहनीपट्टी निवासी दिनेश्वर कुमार ने कहा है कि वह अपनी घर के सामने खड़ी किए थे। कुछ समय के लिए अपने घर गए। जब वापस लौटे तक उनकी बाइक नीयत स्थान पर नहीं खड़ी थी। खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। अंत में पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...