Buxar News: घटने के बाद फिर बढ़ने लगा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: चक्की, एक संवाददाता। जवहीं पंचायत के महाजी डेरा में बाढ़ का पानी घटने के बाद रविवार से एक बार फिर बढ़ने लगा है। गांव के चारों तरफ पानी फैलने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बांध के नीचे बसे महाजी डेरा में हर वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है। गांव में वार्ड संख्या छह और सात आते हैं, जहां करीब दो हजार की आबादी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में पानी का स्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब दोबारा पानी बढ़ने लगा है। वर्ष 2003, 2013 और 2016 में यहां भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा था। पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो ग्रामीणों के सामने आवागमन समेत अन्य समस्याएं फिर खड़ी हो सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.