बक्सर, जुलाई 31 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय मुख्य मंडी स्थित गोला रोड की सड़क इन दिनों नाली के ओवरफ्लो पानी से पूरी तरह प्रभावित है। नाली का गंदा पानी लगातार सड़क पर बहने से व्यवसायियों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गंदगी और जलजमाव के कारण मुश्किलें बढ़ गई है। गोला रोड शहर की प्रमुख व्यावसायिक सड़कों में शुमार है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। लेकिन नाली का पानी सड़क पर बहने से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। कई दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और दुर्गंध के कारण ग्राहक बिना खरीदारी किए ही लौट जा रहे हैं, जिससे उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। राहगीरों को भी गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लो...