बक्सर, जुलाई 28 -- Buxar News: पर्व प्रीति योग व बुधादित्य योग के शुभ संयोग से महत्व बढ़ा श्रद्धालु गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित कर लेंगे आशीर्वाद यह भी पढ़ें- प्रीति-बुधादित्य योग में आज मनेगी गुरु पूर्णिमा,विशेष पूजा होगीगुरु पूर्णिमा का महापर्व बक्सर/डुमरांव, संवाद सूत्र। आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बुधवार को पूरे जिले में श्रद्धा, समर्पण और गुरु-भक्ति का महापर्व गुरु पूर्णिमा पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व प्रीति योग और बुधादित्य योग जैसे अत्यंत शुभ संयोगों में पड़ने से इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। जिले के मठ, मंदिर, आश्रम और आध्यात्मिक केंद्रों में विशेष पूजा-अर्चना, गुरु वंदन, भजन-कीर्तन, सत्संग और भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार ...