बक्सर, अगस्त 1 -- Buxar News: पेज-04 के लिए चक्की, एक संवाददाता। शनिवार को चक्की प्रखंड कार्यालय से कर्मचारियों के गायब रहने के कारण अधिकांश विभागों में सन्नाटा पसरा रहा। अपने विभिन्न कार्यों से पहुंचे ग्रामीणों को कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण निराश होकर लौटना पड़ा। प्रखंड क्षेत्र के रामजी चौधरी ने बताया कि वह राशन कार्ड बनवाने के लिए कार्यालय पहुंचे थे। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद संबंधित कर्मचारी नहीं मिले, जिससे उनका कार्य नहीं हो सका। वहीं एक महिला पेंशन से संबंधित जानकारी लेने प्रखंड कार्यालय पहुंची थी, लेकिन उसे भी कोई कर्मचारी नहीं मिला। इससे उसे बिना जानकारी लिए ही वापस लौटना पड़ा। कार्यालय पहुंचे लोगों का कहना था कि कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने से दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को समय और धन दोनों की परेशानी उठानी पड़त...