बक्सर, सितम्बर 30 -- Buxar News: ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। गायघाट पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची के अनुमोदन को लेकर बुधवार को आमसभा का आयोजन किया गया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित आमसभा की अध्यक्षता मुखिया हरेन्द्र सिंह ने की। इसमें पंचायत के विभिन्न गांवों से चयनित लाभुकों के नामों पर चर्चा के बाद कुल 774 लाभुकों की सूची का अनुमोदन किया गया। आमसभा में बताया गया कि स्वीकृत सूची के आधार पर आने वाले वर्षों में पात्र लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। सूची में शामिल लाभुकों को योजना के निर्धारित प्रावधानों के तहत आवास निर्माण के लिए सहायता राशि मिलने का रास्ता साफ हुआ है। आमसभा के दौरान लाभुकों के नामों और चयन से संबंधित जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने भी सूची को लेकर ...