Buxar News: गली में खेल रही किशोरी को खींच ले जाने पर प्राथमिकी
बक्सर, जुलाई 30 -- Buxar News: नावानगर। स्थानीय थाना के एक गांव में गली में खेल रही किशोरी को नामजद लोगों द्वारा जबरन अपने घर में खींच कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर किशोरी की चाची द्वारा गांव के नीरज कुमार और पंकज पासवान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी कर्ता सह किशोरी की चाची ने अपने आवेदन में लिखा है कि उसकी भतीजी गली में खेल रही थी। तभी, दोनो नामजद दोनों युवक गलत नीयत से उसे घर में खींच ले गए। किशोरी द्वारा विरोध करने व शोर मचाने पर वह पहुंच गई। उसके पहुंचते हीं दोनों उसे छोड़कर भाग गए। इस घटना को लेकर किशोरी काफी डरी सहमी हुई है। थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि किशोरी के चाची के आवेदन पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.