Buxar News: गरीबों के उत्थान के लिए लगातार करते रहेंगे प्रयास
बक्सर, जुलाई 3 -- Buxar News: बक्सर। गरीबों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। कई ऐसे माता-पिता है कि आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी करने में अक्षम है। उन्हें सहारा दिया जाएगा। उनकी बेटियों की सामूहिक शादी करायी जाएगी। उक्त बातें शहर के अंबेडकर चौक पर स्थित एक निजी सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अजय मानसिंहका ने कहीं। उन्होंने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म अपने आसपास के रहने वालों की मदद करना है। ताकि समाज को एक बेहतर दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। इसमें वह कभी पीछे नहीं रहेंगे। इस कार्य में पूर्व सदर एसडीएम केके उपाध्याय, पूर्व सदर एसडीपीओ सतीश कुमार, प्रदीप राय, शिव प्रकाश राय, हनुमान अग्रवाल, नियमतुल्ला फरीदी, श्रवण तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.