बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: सिमरी प्रखंड के गंगा किनारे बसे गांवों व क्षेत्रों में मंडराया बाढ़ का खतरा गंगौली एवं जनेश्वर मिश्र महासेतु पर वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित फोटो संख्या- सिमरी, एक प्रतिनिधि। गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के बाद दियरांचल में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। यह भी पढ़ें- बिहार में गंगा-गंडक का रौद्र रूप; पटना से भागलपुर तक अलर्ट, बगहा शहर पर कटाव का खतराबाढ़ का पानी चढ़ने की संभावना गंगौली और जनेश्वर मिश्र सेतु को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। पानी का बहाव तेज होने के कारण अगले एक-दो दिनों में मार्ग के पूरी तरह बंद होने की आशंका जताई जा रही है। मार्ग बंद होने की स्थिति में बक्सर और बलिया (यूपी) के बीच आवागमन बाधित हो जाएगा। फिलहाल, ग्रामीण जान जोखिम में डालकर बाइक से पानी पा...