Buxar News: खाद दुकान से पॉश मशीन चुरा ले गए चोर, प्राथमिकी दर्ज
बक्सर, अगस्त 2 -- Buxar News: नावानगर। सोनवर्षा थाना क्षेत्र के महादेवगंज बाजार स्थित एक खाद व कीटनाशक दवा दुकान से अज्ञात चोरों ने एक पॉश मशीन चुरा ली है। घटना सुबह लगभग दस बजे की है। दुकान खोलकर दुकानदार पड़ोस में चला गया था। लौटकर पहुंचा तो देखा कि एक पॉश मशीन चोरी हो गई है। इस घटना के बाद दुकानदार रमेश चन्द्र सिंह द्वारा सोनवर्षा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि दुकानदार के आवेदन पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गई है। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.