बक्सर, अगस्त 17 -- Buxar News: संकट अधिकत्तर खाद यूपी में कालाबाजारी कर बेच दी जा रही है कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है बक्सर, हमारे संवाददाता। मानसून जिले में विलंब से आया। लेकिन, पर्याप्त बारिश होने से किसानों से खेतों में धान का बिचड़ा डाला। जिससे बेहतर पैदावार होने की उम्मीद किसानों में बंधी है। लेकिन, यूरिया और डीएपी जैसी जरूरी खाद की किल्लत और ऊंचे दामों पर कालाबाजारी से किसान काफी परेशान हैं। दुकानों पर स्टॉक होने के बावजूद दुकानदारों के स्तर से खाद न होने का नाटक किया जाता है और रात के अंधेरे में मनमाने दामों पर खाद बेची जा रही है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है। खाद के अभाव में किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

खाद की कालाबाजारी सूत्रों का कहना है कि जिला पड़ोसी राज्य से सटा हुआ है। इस कारण अधिकत्तर...