बक्सर, जुलाई 15 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- छानबीन बक्सर रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित रेल ओवरब्रिज का है मामला कार्यक्रम के आयोजनकर्ता पर दर्ज कराई गई है नामजद एफआईआर बक्सर, निज प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Buxar News: जमीन पर कब्जे की नीयत से दीवार तोड़ी, केस दर्जमामले का विवरण बक्सर स्टेशन के नजदीक क्षतिग्रस्त रेल ओवरब्रिज पर बैरिकेडिंग हटाकर बर्थडे पार्टी करने वाले के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने चांदनी चौक निवासी राकेश कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कनीय अभियंता राजीव कुमार शुक्ला एवं परियोजना अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि बक्सर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित क्षतिग्रस्त एलसी-70 रेल ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य...