बक्सर, नवम्बर 7 -- प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल Buxar News: युवा के लिए -- कमेंट्री 16 टीमों के बीच दिनभर चला रोमांचक मुकाबला विजेता को 10 हजार, उपविजेता को मिले पांच हजार बक्सर। प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले मुकाबलों में कई बार रोमांच इस कदर चरम पर पहुंचा कि दर्शकों की धड़कनें बढ़ गईं। आखिरकार फाइनल मुकाबले में बड़कागांव की टीम ने पीरो को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम के कप्तान चुन्नू मिश्रा ने ट्रॉफी उठाकर अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया। विजेता टीम को कप के साथ चांदी के सिक्के, 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। वहीं उपविजेता पीरो की टीम को ट्रॉफी के साथ पांच हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खिला...