Buxar News: केसठ में रेलकर्मी के बंद घर में चोरी, पीछे गेट से घुस उड़ाई संपत्ति
बक्सर, सितम्बर 11 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के केसठ गांव में एक बार फिर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। चोरों ने गुरुवार की रात्रि रेलवे में कार्यरत पिंटू दुबे के बंद घर में पीछे के गेट से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिंटू दुबे रेलवे में नौकरी करते हैं और उनके घर में कोई नहीं रहता है। घर की देख-रेख के लिए उन्होंने रामाधार चौधरी को मुख्य गेट की चाबी दे रखी थी। गुरुवार की शाम बारिश होने के बाद रामाधार चौधरी पहुंचे तो देखा कि पीछे का जो गेट खेतों की तरफ है, वह खुला हुआ है। अंदर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था। घर का सभी सामान जहां-तहां बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों व रामाधार चौधरी ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दिया। जिसके बाद 112 की टीम घटनास्थल पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.