Buxar News: केसठ में परिवार नियोजन के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
बक्सर, जुलाई 19 -- Buxar News: पेज-04 के लिए नावानगर, एक संवाददाता। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत अब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। 11 जुलाई से शुरू हुआ ये अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। प्रखंड के विभिन्न गांवों में आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाओं को घर-घर भेजा गया है। उनका काम सिर्फ जानकारी देना ही नहीं, बल्कि परिवार नियोजन के उपलब्ध साधनों को लोगों तक आसानी से पहुंचाना भी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस पखवाड़े का मकसद जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के साथ-साथ लोगों को परिवार नियोजन के फायदे समझाना है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया है, कि वे लोगों को छोटे परिवार के लाभ और उपलब्ध उपायों के बारे में विस्तार से बताएं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.