Buxar News: कृषि चौपाल में किसानों को योजनाओं की जानकारी दी
बक्सर, अक्टूबर 26 -- Buxar News: पेज पांच के लिए चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड की जवहीं दियारा पंचायत में सोमवार को कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि सलाहकारों और कोऑर्डिनेटर आशिक कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया। चौपाल में उर्वरक बिक्री के लिए लाइसेंस बनवाने, बिहार कृषि ऐप के उपयोग, कृषि योजनाओं, बीज वितरण और आत्मा योजना के तहत प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अलावा किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन (एफआर) कराने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- Gaya News: चौपाल लगा किसानों को दी गई जानकारी कृषि सलाहकारों ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.