Buxar News: कृषि ऐप से ही मिलेगा बीज-खाद और कृषि उपकरण
बक्सर, अक्टूबर 7 -- Buxar News: पेज पांच के लिए -- चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड के ई-किसान भवन में बुधवार को किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार ने की। बैठक में किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने को लेकर जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत अब बीज, खाद और कृषि उपकरण ऑफलाइन माध्यम से नहीं दिए जाएंगे। किसानों को बिहार कृषि ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऐप पर लॉगिन करने के बाद किसान योजनाओं की जानकारी, उपलब्ध स्टॉक और आवेदन की प्रक्रिया देख सकेंगे। बैठक में फार्मर आईडी बनाने और किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। कृषि पदाधिकारी ने किसानों से जल्द बिहार कृषि ऐप डाउनलोड कर पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि सरकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.