Buxar News: किला मैदान मुख्य सड़क पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान
बक्सर, जुलाई 17 -- Buxar News: बक्सर। शहर के किला मैदान मुख्य सड़क के आगे सब्जी मंडी लगने से राहगीरों को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी मुख्य सड़क पर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को हटाया नहीं जा सका है। और ना हीं इन्हें शिफ्ट करने के लिए स्थल का चयन ही किया जा सका है। जिसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के कई लोगों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के वजह से अब सब्जी विक्रेताओं के साथ-साथ मीट-मांस की दुकानें भी लगनी शुरु हो गई है। लोगों का कहना है कि विक्रेताओं को जगह मुहैया कराकर शिफ्ट करने की जरुरत है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मार्केट कॉम्प्लेक्स नहीं होने से फुटपाथ पर अतिक्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.