बक्सर, जुलाई 13 -- Buxar News: नावानगर। सिकरौल पुलिस ने अपर थानाध्यक्ष रमेश पासवान के नेतृत्व में एक कार से 17 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस द्वारा बरामद शराब के साथ कार को जब्त कर लिया गया है। पर कार चालक भागने में सफल रहा । वहीं तस्कर को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही। गिरफ्तार तस्कर सिकरौल थाना के मुकुंदपुर गांव निवासी संजय कुमार बताया जाता है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, कि हसवाडीह गांव की ओर से शराब का खेप आ रहा है।सूचना पर तत्काल उस रस्ते पर वाहन जांच लगाया गया। वाहन जांच के दौरान एक कार आते देख उसे रोकने का प्रयास किया गया। पर चालक तेजी से कार लेकर भागने लगा। सिकरौल लाख के पास चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार से एट पीएम 180 एमएल अंग्रेजी शराब के 96 पीस बरामद हुआ। साथ ही तस्कर को भी ...