बक्सर, अगस्त 12 -- Buxar News: फायदा निर्धारित समय पर आकर कार्य को कर सकते है पूरा, समय की बचत सभी लोग डिजिटिल व्यवस्था में आसानी से पूरी कर सकते है प्रक्रिया बक्सर, हमारे संवाददाता। जमीन और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए पेपरलेस (डिजिटल) व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत अब ऑनलाइन आवेदन, ऑटो डीड ड्राफ्टिंग और दस्तावेजों को डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखने की सुविधा दी जा रही है, जिससे कागजी झंझट और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। नई व्यवस्था से निबंधन कार्यालयों में कागजी दस्तावेजों पर निर्भरता कम हो गई गई है। लोगों को रजिस्ट्री के दौरान होने वाली अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल गई है। इस नई व्यवस्था के तहत जमीन खरीद बिक्री करने वालों को निर्धारित समय बता दिया जा रहा है। उसी समय पर आकर सभी अपना क...