बक्सर, सितम्बर 5 -- Buxar News: जानकारी दी डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को शोकॉज का दिया निर्देश बक्सर, हमारे संवाददाता। इटाढ़ी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम साहिला ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में साफ-सफाई, भवनों का रंग-रोगन, फर्श एवं दीवारों की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, नामांकन तथा आगंतुकों एवं छात्राओं के आगमन से संबंधित अभिलेखों की स्थिति असंतोषजनक मिला।

अधिकारियों के लिए शोकॉज निर्देश इस पर डीएम ने संबंधित पदाधिकारी से शोकॉज करने का निर्देश दिया। डीएम ने छात्राओं के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से उनके बीच कलम व कॉपियों का वितरण किया। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पढ़ाई-लिखाई के प्रति सकारात्मक सुझाव व मार्गद...