बक्सर, जुलाई 27 -- Buxar News: बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट रोड़ से घर के सामने से खड़ी बाइक की चोरी की घटना हुई है। पीड़ित ने नगर थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए आवेदन में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के महिला गांव निवासी उपेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा है कि वह वर्तमान में कलेक्ट्रेट रोड़ स्थित आदर्श नगर मुहल्ला में किराए के मकान में रहते है। रविवार की देर शाम अपने घर के सामने बाइक खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वापस आया। तब बाइक नियत स्थान पर खड़ी नहीं थी। उसकी खोजबीन की गई। परंतु कहीं पता नहीं चला। अंत में पीड़ित ने नगर थाना में बाइक चोरी का आवेदन दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...