Buxar News: कलेक्ट्रेट में जनता की समस्याओं को सुना गया
बक्सर, अगस्त 21 -- Buxar News: बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। एडीएम अरुण कुमार सिंह व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान ने संयुक्त रूप से आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। मिली जानकारी के अनुसार, जनता दरबार में कुल 115 आवेदन आएं। इसमें सबसे ज्यादा 60 राजस्व विभाग, 30 विकास से व 25 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। एडीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी व न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.