बक्सर, अगस्त 31 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। कर्मनाशा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही चौसा प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है।

बाढ़ का प्रभाव जिस कारण सिकरौल गांव को जोड़ने वाला मार्ग पानी में डूब गया है। सिकरौल जाने वाले मार्ग पर पानी चढ़ने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। सड़क दिखाई नहीं देने के बावजूद ग्रामीण जरूरी काम के लिए जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं होने के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि संपर्क मार्ग डूबने से दैनिक जरूरतों के साथ-साथ स्कूल, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों की चिंताएँ बनारपुर गांव में बाढ़ का पानी आबादी तक पहुंच चुका है।आबादी के करीब पानी पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता ...