Buxar News: करंट लगने से युवक की मौत
बक्सर, सितम्बर 1 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के यमुआ टोला गांव में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से रामप्रवेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र गोलू यादव की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोलू कुमार छत पर चढ़ बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। हाथ में बिजली करंट लगने से वह गिरकर छटपटाने लगा। जिसके बाद घर वालों ने डंडे के सहारे तार से युवक को अलग किया। तबतक युवक एक बुरी तरह झुलस चुका था। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए सोनवर्षा के एक निजी क्लीनिक में ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ( नावानगर से अरुण सिंह )...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.