Buxar News: कन्या मध्य विद्यालय निमेज में 58 बोरा चावल की चोरी, ताला खोलकर दिया घटना को अंजाम
बक्सर, अक्टूबर 22 -- विद्यालय से चावल चोरी की जांच Buxar News: दुर्गापूजा की छुट्टियों में वारदात, स्टोर रूम से करीब 28 क्विंटल चावल गायब होने की आशंका पुलिस ने शुरू की जांच, एफएसएल टीम बुलाई गई ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। कन्या मध्य विद्यालय निमेज में मध्यान्ह भोजन योजना के चावल की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने विद्यालय के स्टोर रूम में लगे दो इंटरलॉक तालों को खोलकर करीब 58 बोरा चावल चुरा लिया। दुर्गापूजा की छुट्टियों के दौरान विद्यालय बंद रहने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। घटना का खुलासा गुरुवार की सुबह हुआ। विद्यालय खुलने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापिका सीमा ओझा ने स्टोर रूम का ताला खोलकर अंदर देखा तो चावल इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चावल रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो बड़े ड्रम खाली मिले। जांच करने पर बड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.