बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: पड़ताल परिजनों ने घर का मुआयना कर बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे ताला बंद कर पड़ोसी को चाभी सौंप बेटा के यहां चली गई थी बूढ़ी महिला नावानगर,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के कतिकनार गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर में घुसकर नगदी व आभूषण सहित लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली है। घर में चोरी होने की जानकारी शुक्रवार को परिजनों को हुई। जिसके बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार कतिकनार गांव निवासी नीलमणि सिंह का परिवार बाहर रहता है। घर पर एक बूढ़ी महिला रहती हैं, जो पिछले दो माह से घर में ताला बंद कर पड़ोसी को चाभी सौंप कर अपने बेटा के यहां चली गई थी। शुक्रवार को पड़ोसी घर की सफाई के लिए मुख्य द्वार का ताला खोल अंदर गया, तो देखा कि अंदर के कमरों...