बक्सर, अगस्त 28 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान हुई। पुलिस को क्षेत्र में शराब की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वाहनों की जांच तेज कर दी गई। इसी क्रम में एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई छह लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ऑटो चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रेंका पांडेयपुर निवासी दामोदर राम तथा दाखिनाव गांव निवासी दयाशंकर राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की ...