Buxar News: ऑटो पर लदी शराब के साथ धंधेबाज धराया
बक्सर, अक्टूबर 27 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- सिमरी। रामदास राय के डेरा थाना पुलिस ने सोमवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 118 लीटर शराब बरामद किया। अपनी कार्रवाई के दौरान उसने न केवल धंधेबाज को गिरफ्तार किया, बल्कि शराब लदी एक सीएनजी ऑटो को भी जब्त किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लचकवा पुल के पास की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने जब्त शराब और सीएनजी ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.