बक्सर, सितम्बर 24 -- Buxar News: चिंताजनक कृष्णाब्रह्म अंडरपास के नजदीक गुरूवार को घटी घटना गंभीर रूप से जख्मी युवकों को पहुंचाया गया अस्पताल कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। पटना-बक्सर फोरलेन पर कृष्णाब्रह्म अंडरपास के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार एस्कार्पियो ने पीछे से बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवहीं जगदीशपुर गांव निवासी श्रीभगवान पासवान (60) व सूरज पासवान (20) जख्मी हो गए। हादसे में श्रीभगवान को गंभीर चोटें आई है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बक्सर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही एक एस्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भरी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद मौके प...