Buxar News: एसपी ने अंचल निरीक्षक व थानाध्यक्ष को किया सम्मानित
बक्सर, सितम्बर 8 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग में डुमरांव अनुमंडल के दो पुलिस पदाधिकारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने डुमरांव अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार और नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी कार्यशैली की सराहना की। अंचल निरीक्षक को वासुदेवा अपहरण कांड में त्वरित कार्रवाई और मामले के सफल उद्भेदन के लिए सम्मान मिला। पुलिस टीम ने घटना की सूचना मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे में कांड का खुलासा कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था। वहीं नया भोजपुर थानाध्यक्ष को अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: चांद थानाध्यक्ष को मिला प्रशस्ति पत्र यह भी पढ़ें- Bhabua Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.