Buxar News: एसएम कॉलेज रोड पर वाहनों का बढ़ा दबाव, लग रहा जाम
बक्सर, जुलाई 30 -- Buxar News: पेज पांच के लिए -- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय शहर के एसएम कॉलेज रोड में वाहनों के दवाब बढ़ने से गुरुवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बता दें कि मुख्य स्टेशन रोड के जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो जाने के कारण अधिकांश छोटे वाहन चालक अब एसएम कॉलेज रोड का सहारा लेकर रेलवे स्टेशन की ओर आ-जा रहे हैं। इससे इस सड़क पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया है और सुबह से लेकर शाम तक जाम की समस्या आम हो गई है। स्थिति यह है कि ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और निजी चारपहिया वाहनों की लंबी कतार अक्सर सड़क पर लग जाती हैं। सड़क अपेक्षाकृत संकरी होने और दोनों ओर वाहनों के अनियमित खड़े रहने से जाम और भी गंभीर हो जाता है। जाम में स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.