बक्सर, जुलाई 5 -- Buxar News: पेज-युवा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देखरेख में हुआ प्रतियोगिता जिले से 563 विद्यार्थियों ने लिया भाग, देखा गया उत्साह फोटो संख्या :-08 कैप्सन :-रविवार को एमवी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं बक्सर, हमारे संवाददाता।

प्रतियोगिता का आयोजन एमवी कॉलेज में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। यह प्रतियोगिता एबीवीपी की देखरेख में आयोजित हुआ। इसमें जिले के विभिन्न स्कूल व कॉलेज के 563 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर भोजपुर विभाग के विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो अपने स्थापना काल से ही छात्रहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता ...