बक्सर, जुलाई 8 -- Buxar News: युवा के लिए ------ उल्लास शारीरिक जांच,मेडिकल और लिखित परीक्षा के बाद सौ कैडेटों की भर्ती एनसीसी अनुशासन, एकता और अच्छे नागरिक बनने का देता है सीख फोटो संख्या- 02, कैप्सन- बुधवार को राज हाई स्कूल में एनसीसी की भर्ती में भाग लेते छात्र। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। शहर के राज हाई स्कूल के मैदान पर बुधवार को एनसीसी कैडेटों की भर्ती के लिए विशेष शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में भर्ती प्रक्रिया शिविर में ट्रुप संख्या 134 और 135 के लिए 100 कैडेटों का चयन किया गया। एनसीसी का भर्ती अभियान 30 बिहार बटालियन एनसीसी के समादेशी पदाधिकारी कर्नल हेमंत वेलवाल और राज हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक के देखरेख में संपन्न हुई। 30 बिहार बटालियन एनसीसी के सुबेदार महेश प्रसाद, सुबेदार अरविंद सिंह और हवलदार हरेंद्र कुमार ने कैडेटों का चुनाव ...