बक्सर, अगस्त 28 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- बोले सांसद गुमटी खोलने की मिली सैद्धांतिक अनुमति, जल्द समस्याएं होंगी दूर

गुमटी खोलने की प्रक्रिया गुमटी खोलने के लिए रेलवे के आला अधिकारियों से बातचीत की बक्सर, हमारे संवाददाता। लंबे समय से बंद शहर का इटाढ़ी गुमटी एक सप्ताह में खुल सकता है। गुमटी बंद होने के बाद उत्पन्न समस्या को देखते हुए स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह की पहल से यह संभव हो सका है। सांसद ने अपने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि इटाढ़ी गुमटी खोलने की सैद्धांतिक अनुमति मिल गई है। तकनीकी, प्रशासनिक व अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।

लोकल समस्याएं बता दें कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर वाहनों का लंबा जाम लगता था। इस समस्या के निदान के लिए ओवरब्रिज बनाया गया। लेकिन, ओवरब्रिज के उद्घाटन...